
क्या आप गलत Toothpaste इस्तेमाल कर रहे हैं? जानिए 5 बड़े सच
अगर आपके घर में चार लोग हैं, तो हो सकता है उनमें से तीन लोग गलत toothpaste इस्तेमाल कर रहे हों। सुनने में थोड़ा अजीब लगा ना? लेकिन सच यही है। toothpaste खरीदते वक्त हम में से ज्यादातर लोग वो चीज देखना ही भूल जाते हैं, जो असल में सबसे जरूरी होती है।
कोई toothpaste में नमक देखकर खरीद लेता है, कोई charcoal देखकर, तो कोई सिर्फ इसलिए खरीद लेता है क्योंकि TV पर एक चमकदार सी advertisement देख ली थी। लेकिन एक dentist होने के नाते मैं आपको वो बातें बताने जा रही हूं, जो toothpaste companies आमतौर पर आपको नहीं बताती। पिछले 17 सालों की practice में मैंने ऐसे सैकड़ों patients देखे हैं जो सालों से गलत toothpaste इस्तेमाल कर रहे होते हैं, और उन्हें पता भी नहीं होता।
तो चलिए आज इस blog में जानते हैं toothpaste को लेकर वो 5 बड़े सच, जिन्हें जानने के बाद आप अपना toothpaste चुनने का तरीका पूरी तरह बदल देंगे।
1: Toothpaste खरीदते समय हम सबसे जरूरी चीज देखना ही भूल जाते हैं
जब भी हम toothpaste खरीदने जाते हैं, तो हमारा ध्यान packing, brand, नमक है या herbal, इन्हीं चीजों पर जाता है। लेकिन शायद ही कोई tube को पलटकर उसकी ingredient list पढ़ता है।
जबकि होना ये चाहिए कि हम ये check करें कि उस toothpaste में हमारे दांतों के लिए जरूरी ingredients हैं भी या नहीं। इनमें सबसे important होता है Fluoride। Fluoride आपके दांतों में cavity बनने से रोकने में मदद करता है, और यह अब तक का सबसे ज्यादा studied और valuable ingredient माना जाता है। तो अगली बार जब भी toothpaste खरीदें, packing से पहले उसकी ingredient list जरूर पढ़ें।
2: Whitening Toothpaste से दांत उतने सफेद नहीं होते, जितना दिखाया जाता है
Whitening toothpaste की marketing सबसे ज्यादा होती है। Ads देखकर लगता है जैसे एक tube से दांत मोतियों जैसे चमक जाएंगे। लेकिन सच यह है कि सालों की practice में मैंने किसी भी patient के दांत सिर्फ toothpaste से 5 से 7 shade तक सफेद होते नहीं देखे।
हां, ये toothpaste दांतों पर plaque जमा नहीं होने देते और उन्हें साफ रखते हैं, लेकिन dramatic whitening वाला सपना अक्सर सपना ही रह जाता है। इसकी वजह यह है कि दांतों का असली color decide होता है आपके genetics से, enamel की thickness से, दांतों पर मौजूद stains से और dentin के color से। अगर toothpaste से इतनी dramatic whitening मिल जाती, तो दुनिया में professional teeth whitening जैसी चीज कभी होती ही नहीं।
3: क्या Charcoal Toothpaste सच में Miracle करता है?
कुछ समय पहले market में charcoal toothpaste की entry हुई और social media से लेकर TV ads तक हर जगह एक ही बात कही गई, काला रंग वाला charcoal दांतों को सफेद कर देगा। सुनने में यह बहुत आकर्षक लगता है।
लेकिन जरा सोचिए, अगर सच में ऐसा होता तो dental clinic में professional teeth whitening की जगह charcoal का इस्तेमाल क्यों नहीं होता? सच यह है कि charcoal एक toothpaste है, कोई whitening system नहीं। इसमें ऐसा कोई magic नहीं है जो आपके दांतों का color बदल दे। दांतों की सेहत कभी भी किसी एक trendy ingredient के भरोसे नहीं चलती, इसके लिए scientifically proven ingredients और अच्छी oral habits दोनों जरूरी हैं।
4: सिर्फ “Herbal” लिखा होने से Toothpaste बेहतर नहीं हो जाता
तुलसी, नीम, लौंग, बबूल, Ayurvedic, ये सारे शब्द toothpaste की packing पर लिखे देखकर लोग तुरंत भरोसा कर लेते हैं। लेकिन सवाल यह है, अगर यह herbal toothpaste tooth cavity, bleeding gums या sensitivity में कोई फायदा नहीं दे पा रहा, तो सिर्फ herbal होने का क्या मतलब?
मैंने ऐसे कई patients देखे हैं जो सालों से herbal products use कर रहे थे, फिर भी उन्हें cavity और bleeding gums जैसी समस्याएं हुईं। Dentistry में असली सवाल यह नहीं होता कि toothpaste herbal है या नहीं, बल्कि यह होता है कि उसमें कौन से ingredients हैं और वो scientifically कितने proven हैं।
5: ₹50 और ₹500 वाले Toothpaste में असल फर्क क्या है?
लगभग हर हफ्ते patients मुझसे पूछते हैं, “Doctor, क्या महंगा toothpaste सबसे अच्छा होता है?” जवाब है, जरूरी नहीं। और क्या सस्ता toothpaste हमेशा खराब होता है? यह भी जरूरी नहीं।
Toothpaste अच्छा है या नहीं, यह उसकी कीमत, branding या packing से तय नहीं होता। यह इस बात से तय होता है कि आपके दांतों को किस तरह के toothpaste की जरूरत है। अगर sensitivity है तो sensitivity specific toothpaste चाहिए, अगर cavity का risk ज्यादा है तो fluoride based toothpaste सही रहेगा, और gum problem है तो recommendation बिल्कुल अलग होगी।
सबसे बड़ा Dental Secret, जो कोई Company आपको नहीं बताएगी
अब बात करते हैं इस blog के सबसे जरूरी हिस्से की। सच यह है कि Toothpaste आपकी oral health का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा नहीं होता। अगर आप सिर्फ 30 seconds brush करते हैं, रात को brush skip कर देते हैं, तो चाहे आप ₹500 का toothpaste लें या ₹50 का, फर्क नहीं पड़ता।
असली oral health आपकी habits पर depend करती है। दिन में दो बार, हर बार कम से कम 2 minutes तक, consistently brush करना, यही वो आदत है जो आपकी oral health को असल में अच्छा बनाती है। Oral health किसी tube में नहीं मिलती, यह आपकी आदतों से बनती है।
Dentist खुद कौन सा Toothpaste इस्तेमाल करते हैं?
यह सवाल मुझसे लगभग हर हफ्ते पूछा जाता है, और जवाब शायद थोड़ा निराश करने वाला हो क्योंकि कोई एक single best toothpaste होता ही नहीं। जिसे sensitivity है उसके लिए सही toothpaste, cavity prone दांतों वाले के लिए सही नहीं हो सकता। जिसे bleeding gums की समस्या है, उसके लिए जरूरत बिल्कुल अलग होगी।
इसीलिए, अगली बार जब कोई advertisement यह दावा करे कि एक ही toothpaste से सारी समस्याएं solve हो जाएंगी, तो सतर्क हो जाइए। Dentistry में “one size fits all” जैसी कोई चीज नहीं होती।
निष्कर्ष: सही Toothpaste चुनने का सही तरीका
तो क्या हर toothpaste एक scam है? बिल्कुल नहीं। Companies का काम marketing करना और product बेचना है, इसमें कुछ गलत नहीं। लेकिन आपके दांतों के लिए सही क्या है, यह सिर्फ आपकी दांतों की जरूरत ही तय कर सकती है, ना कि कोई advertisement या celebrity।
अगली बार जब भी toothpaste खरीदें, charcoal, नमक या herbal जैसे buzzwords देखकर नहीं, बल्कि अपने दांतों की जरूरत समझकर चुनें। और सबसे जरूरी बात याद रखें, toothpaste सिर्फ एक tool है, असली oral health आपकी brushing habit से बनती है।
अगर आपको सही toothpaste चुनने में दिक्कत हो रही है, दांतों में sensitivity, cavity या bleeding gums जैसी कोई भी समस्या है, तो खुद से कोई भी toothpaste try करने की बजाय एक बार professional सलाह जरूर लें। हम Jaipur में एक dentist के तौर पर रोज ऐसे patients देखते हैं जो सालों तक गलत toothpaste के भरोसे बैठे रहते हैं, जबकि सिर्फ एक proper checkup में यह पता चल जाता कि उनके दांतों की स्थिति के हिसाब से सही toothpaste, सही brushing technique और सही oral care routine क्या होना चाहिए।
एक trusted Dentist in Jaipur के तौर पर हमारे clinic में हम regular dental checkup, teeth sensitivity treatment, cavity treatment, professional teeth whitening और gum care जैसी services देते हैं, ताकि आपकी smile और oral health दोनों हमेशा healthy रहें।
अगर आपको अपने दांतों को लेकर कोई भी सवाल या समस्या है, तो आज ही appointment book करें।
अधिक जानकारी के लिए Video देखें।
